फरीदाबाद(Manoj Bhardwaj) क़ानून के रक्षक जब आमजन की सुरक्षा के अलावा शहर मे घने कोहरे और ठंड के मध्य जनता के दुख निवारक बन जाये तो वो कही ना कही सोने पर सुहागे वाली बात चरितार्थ सिद्ध हो जाती है!
ऐसा ही एक जनसेवा का जज्बात रखने वाले सेवा का मामला प्रकाश में आया है जहां सेक्टर 15 पुलिस चौकी के वर्तमान इंचार्ज और हरियाणा पुलिस में उप- निरीक्षक ओमप्रकाश देशवाल ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर यह प्रमाणित कर दिया कि पुलिस की वर्दी के पीछे भी एक सामान्य व्यक्ति के जो दूसरों की दिक्कतों को समझ सकता है.कंबल की वितरण के पश्चात जरुरत मंद लोगों ने पुलिस का आभार जताया.
आपको बता दें की इससे पूर्व भी जहां ओमप्रकाश देशवाल की तैनाती रही है वहां वह अपने सामाजिक कार्यों के लिए सदैव लोगों के मनपसंद पुलिस अधिकारी रहे है…






