Manoj bhardwaj
फरीदाबाद /-15 अप्रैल, 2026 को दसवीं कक्षा का परिणाम घोषित होते ही रावल पब्लिक स्कूल का माहौल खुशी और जश्न से भर गया। भूमि पांचाल कुल मिलाकर 98.8% के साथ स्कूल टॉपर रहीं। सांची भाटी ने कुल 98.2% अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया।
इशिका, यश्वी और आदित्य यादव ने 97.4% अंक प्राप्त किए। दीपांशी ने 97%, अरमान और प्रियांशी ने 96.6%, तंजीम ने 96.4%, अंकुर कुमार ने 96%, खनक चौहान ने 96.2% और रिशु ने 95.8% अंक प्राप्त किए।
6 छात्रों ने 97% से अधिक अंक प्राप्त किए, 12 छात्रों ने 95% से अधिक अंक प्राप्त किए और कुल 32 छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए, जिससे परिणाम अत्यंत प्रशंसनीय और उत्कृष्ट बन गया।
रावल शिक्षण संस्था के चेयरमैन श्री सी.बी. रावल एवं प्रो चेयरमैन श्री अनिल रावल ने शानदार परीक्षा परिणाम के लिए स्कूल के प्रधानाचार्य राखी वर्मा, समस्त स्टाफ, सभी बच्चों एवं उनके अभिभावकों को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।






